चैनपुर: खुरा पुलिस पिकेट के पास पत्नी और पिता से झगड़ा कर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 45 मिनट बाद नीचे उतरा
चैनपुर थाना क्षेत्र के खुरा पुलिस पिकेट के पास शुक्रवार को एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। परिजन और पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। दरअसल, युवक पत्नी और पिता से झगड़ा करने के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 45 मिनट तक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा और पुलिस अधिकारियों को बुलाने की मांग करता रहा।