#नेपाल के पहाड़ी इलाके सहित तराई और अपने यहां लगातार #बारिश हो रही है...28 सितम्बर तक बारिश को लेकर #अलर्ट भी किया गया है...लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी सहित अन्य नदियों के साथ ही जल-संभर और ग्रामीण इलाकों में बहने वाली धार में #जलस्तर में भी इजाफा हो रहा है...ऐसे में सावधानी के साथ सतर्कता जरूरी है...क्योंकि जान है तो जहान है...
#फुलकाहा थाना क्षेत्र के #मानिकपुर गांव में #बलुआही_धार में अचानक जलस्तर के बढ़ने के कारण डूबने से #दो_विवाहिता_की_मौत से सचेत होने की जरूरत है...दोनों विवाहिता मवेशी के चारा काटने के लिए बलुआही धार को अन्य महिलाओं के साथ पार कर रही थी...इसी दौरान धार में पानी बढ़ने के कारण महिला गहरे पानी में चली गई और हादसे का शिकार हो गई...स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों विवाहिता को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया,लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी...मृतका अड़हुल देवी पति अरुण यादव और अर्चना देवी पति कुंदन यादव थी...
फुलकाहा के मानिकपुर में घटित घटना ग्रामीण इलाकों में खासकर #सचेत करने वाली है...इसलिए इस मौसम में सावधानी बरतें और सचेत रहे...नदी,धार या जल-संभर को जान जोखिम में डालकर पार करना,खुद के साथ साथ परिवार के लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है...मौसम के बदले इस रूप में #सतर्कता के साथ #सावधानी और #सचेत रहना जरूरी है...🙏🙏
Araria, Araria | Sep 26, 2026