परसिया: परासिया में पूज्य कीर्तिरत्न सागरजी महाराज का हुआ मंगल प्रवेश,संयम धर्म पर दिया प्रेरक संदेश
श्वेताम्बर जैन आम्नाय के पूज्य महाराज कीर्तिरत्न सागर जी महाराज म.सा. का सोमवार को परासिया नगर में मंगल प्रवेश हुआ। आगवानी के पश्चात तारण भवन में धर्मसभा का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। शाम पांच बजे उन्होंने छिंदवाडा के लिए मंगल विहार किया।