विदिशा नगर: आजसुबह 20 कैंसर पॉजीटिव मरीजों की आगे की जांच और इलाज के लिए भोपाल रवाना,विधायक ने शेरपुरा सांसदकार्यालय से बस से रवाना
इसी महीने 6 और 7 जून को मेडिकल कॉलेज में कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया था। इसमें 586 लोग कैंसर पॉजीटिव पाए गए थे। उन्हें उच्च स्तरीय जांच और इलाज के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। दो दिन पहले 30 मरीजों को भोपाल बस द्वारा भेजा गया था। सोमवार सुबह 10 बजे 20 मरीजों और उनके साथ एक-एक अटैंडर को भोपाल रवाना किया गया।