बैराड़: गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवपुर में अज्ञात चोर 9 भैंसे चोरी कर ले गए,पुलिस सुराग में जुटी
गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवपुर में अज्ञात चोरों द्वारा 9 भैंस चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवपुर निवासी सिदम यादव पीता ब्रह्मजीत यादव की नौ भैंसों को अज्ञात चोर रात के समय चुरा कर ले गए। बताया जा रहा है कि सुबह जब परिजन उठे तो उन्हें भैंसें अपने स्थान पर नहीं मिलीं। मामले की जानकारी शुक्रवार शाम 5 बजे दी है।