नारनौल: आईजी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महेंद्रगढ़ पुलिस के 3 कर्मचारियों को नकद इनाम देकर किया सम्मानित
पुलिस प्रवक्ता ने आज बुधवार 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण मंडल, रेवाड़ी की पुलिस महानिरीक्षक ने नारनौल का दौरा किया। आईजी के इस दौरे का उद्देश्य पुलिस कार्यालय के कामकाज और व्यवस्था का जायजा लेना था।इसके उपरांत आईजी महोदया ने महेंद्रगढ़ पुलिस के 3 पुलिस कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नकद इनाम देकर सम्मानित किया।