बरेली: बरेली क्लब मैदान में दो दिवसीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ
बरेली क्लब मैदान में दो दिवसीय मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन।इस आयोजन में जिले के 1440 जोड़ो का विवाह कराया जा रहा है।जिसमे पहले दिन तीन तहसील नवाबगज, सदर, बहेडी और फरीदपुर के कुल 742 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया है। जिसमे 284 जोड़े मुस्लिम और 1156 जोड़े हिन्दू धर्म के है, इन जोड़ो का धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया है।