होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट के विंध्याचल सेट मे सावन माह के प्रथम दिन शिवार्चन समिति ने आचार्य सोमेश परसाई द्वारा कराया शिव का अभिषेक
सेठानी घाट स्थित विंध्याचल सेट में पिछले 36 वर्षों से शिवार्चन समिति द्वारा आचार्य पंडित सोमेश परसाई के सानिध्य में ब्रह्ममुहूर्त से पार्थिव शिवलिंग का विशेष अभिषेक कराया जा रहा है। गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे तक भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद, घी सहित विभिन्न द्रव्यों से रुद्राभिषेक कराया गया आचार्य सोमेश परसाई ने बताया कि यह धार्मिक प्रतिदिन होगा।