अंबाह: चंबल में बस्सले घाट पर अवैध रेत माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, रेत से भरी तीन ट्रॉलियां जब्त
Ambah, Morena | Jul 8, 2026 अंबाह। चंबल नदी के बस्सले घाट पर अवैध रेत परिवहन की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार रात कार्रवाई करते हुए रेत से भरी तीन ट्रॉलियां जब्त कीं। थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ट्रॉलियां कब्जे में लेकर थाना परिसर में रखवाईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।