ब्यावरा: अतरालिया गांव में दांगी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 90 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
Biaora, Rajgarh | Apr 20, 2026 ब्यावरा क्षेत्र के अतरालिया गांव में सोमवार को दोपहर 2:00 बजे करीब अक्षय तृतीया के मौके पर दांगी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में दांगी समाज के 90 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान सामूहिक विवाह सम्मेलन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।