रामगढ़ चौक: गुलनी गांव के ग्रामीणों ने चंदा जमा कर बनाई सड़क, समाज में हो रही खूब चर्चा
गुलनी के दर्जनों किसानों ने मंगलवार 2 बजे आपसी समन्वय स्थापित कर खेत सामाजिक कार्य के लिए दान में दे दिया। इतना ही नहीं बल्कि गांव के लोगों ने चंदा इकट्ठा कर दान की जमीन पर सड़क निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है।ताकि ग्रामीणों को आवाजाही में समस्या उत्पन्न न हो।वहीं चंदा के पैसे से सड़क निर्माण कार्य की चर्चा आसपास के गांव में जोर-शोर से की जा रही है।