मटेरा बाजार स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर जय गुरुदेव जी महाराज के भक्तों की मासिक बैठक संपन्न हुई। माह की पहली तारीख को आयोजित इस बैठक में सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया। इसमें नशामुक्ति और शाकाहार अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशा और मांसाहार का त्याग कर शाकाहारी एवं निरोग जीवन शैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना था।