जांजगीर: जांजगीर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव, सिटी क्लब से हुआ पथ संचलन
आज गुरुवार की सुबह 10 बजे जांजगीर नगर के विष्णु मंदिर बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिटी क्लब से पथ संचलन प्रारंभ होकर कचहरी चौक, नेताजी चौक होते हुए नैला पहुँचा और पुनः सिटी क्लब में सम्पन्न हुआ।