हाथरस: गांव बमनई में अज्ञात कारणों से महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव बमनई में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विशाख्त पदार्थ के सेवन महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार जारी है। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला के बारे मे पुलिस को सूचना दी।