राजगढ़: ठगी के मामले में 100% रिकवरी करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को एसपी ने किया सम्मानित
राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी ने गुरुवार को शाम 4:00 बजे करीब राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में डेढ़ लाख रुपए की ठगी के मामले में 100% रिकवरी करने पर उप निरीक्षक जितेंद्र अजनारे उप निरीक्षक विष्णु मीणा, प्रधान आरक्षक मुकेश पवैया, चेतन चौहान, कुलदीप, आरक्षक रवि जाट, अशोक और अंतिम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।