गिरिडीह: पुलिस लाइन में तैनात पुलिस हवलदार की अचानक मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
पुलिस लाइन में तैनात पुलिस विभाग के हवलदार अखिलेश कुमार पासवान की अचानक मौत हो गई। रविवार को 6 बजे इनके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। अखिलेश कुमार पासवान बोडो में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे और पुलिस लाइन में ड्यूटी करते थे।अचानक तबीयत खराब होने पर इन्हें सदर अस्पताल लाया गया।