सीकर की फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला करने के दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी पवन कुमार ने 17/12/2025 को मामला दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी गिरधारी आचार्य और लालचंद आचार्य को गिरफ्तार कर लिया।