बलिया: उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से शिल्पकारों को दी जाएगी पगमिल मशीन
Ballia, Ballia | May 15, 2026 जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से उन शिल्पकारों के लिए एक बहुत बडी खुशखबरी है, जिन्होंने पूर्व में स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में लोन लिया है। विभाग अब ऐसे अनुभवी कारीगरों को आधुनिक तकनीकि से जोडने के लिए निःशुल्क पगमिल मशीन वितरित करने जा रहा है।