सिराथू तहसील के कनवार गांव से लेकर फतेहपुर बॉर्डर के लिए सड़क के मरम्मत का एक टेण्डर मंडी समिति की ओर से हुआ था। 19 लख रुपए का यह टेंडर हुआ था और फरवरी माह में इसका कार्य पूरा हुआ है।बताया जाता है कि सड़क बनने के कुछ दिन के बाद ही उखड़ गई।शुक्रवार को कुछ मजदूर इसके ऐब छिपा रहे थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों में नाराजगी है भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।