सवायजपुर: पाली क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत, दोनों चालक घायल, मचा हड़कंप
पाली थाना क्षेत्र में परेली गांव के नजदीक बुधवार रात एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हुआ। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।