सीतापुर: बिजवार के पास तेज रफ्तार दो ऑटो में जोरदार टक्कर, एक महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद के बिजवार के पास तेज रफ्तार दो ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए से सीतापुर के जिला अस्पताल मे लाकर शुक्रवार को भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। सड़क हादसे के बाद परिवार वालों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।