महसी: संकल्पा में छज्जा निकालने के विवाद में चले लाठी-डंडे और पत्थर, वीडियो हुआ वायरल
खैरीघाट थाना क्षेत्र के संकल्पा गांव में दो पक्षों के बीच छज्जा निकालने के विवाद में लाठी डंडा और पत्थर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक पक्ष मकान निर्माण में छज्जा निकाल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष विरोध कर रहा है। मकान निर्माण कराने वाले व्यक्ति ने एक दिन पूर्व पुलिस को सूचना दी थी।