फारबिसगंज: सदर रोड में विशाल पीपल पेड़ गिरने के घटना स्थल का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
फारबिसगंज के सदर रोड में विशाल पीपल पेड़ गिरने के बाद उसे हटाने का कार्य शुरू हो गया। फारबिसगंज एसडीओ, डीएसपी, मुख्य पार्षद, थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने,रास्ता को चालू करने की बात कही। सोमवार को आठ मुख्य पार्षद ने बताया रास्ता और बिजली आपूर्ति चालू हो गया है। आगे का कार्य लगातार जारी है।