अनूपपुर: जनमन आवास की आस में कलेक्ट्रेट पहुंचा तो शंकर लाल बैगा ने जनमन योजना के तहत आवास दिलाने की लगाई गुहार
अनूपपुर। ग्राम खाड़ा, तहसील अनूपपुर निवासी शंकर लाल बैगा मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जनमन योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की गुहार लगाई।