चुरामनपुर गांव के पास बक्सर- पटना फोरलेन-922 पर शुक्रवार को लगभग 3:30 बजे अपराह्न में आमने-सामने दो मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई है। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को आनन फ़ानन में घायलो को सदर अस्पताल में इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से पहुंचाया गया। जहां इलाज हुआ। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र की बताई गई।