परबत्ता: बन्देहरा गांव में आग लगने से एक मजदूर का सब कुछ जलकर राख हो गया
पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्देहरा गांव के वार्ड संख्या 7 में मंगलवार की देर रात अचानक आग लगने से एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मजदूर किसान बिलाश यादव के घर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में घर के भीतर रखा सारा कीमती सामान, जिसमें गेहूं, चावल, कपड़े और जीवन भर की जमा पूंजी के रूप में रखे कुछ नगद रुपए शामिल थे,