लोहरदगा: शंख नदी पुल के पास सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल
लोहरदगा–रांची मुख्य पथ पर लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंख नदी पुल के समीप बीते रात एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कुरसे गांव निवासी सुनीता देवी के रूप में हुई है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है