लोहरदगा: बीएस कॉलेज के पास तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बृहस्पतिवार देर शाम 7:30 बजे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सोबरन टोली निवासी सुबोन एक्का के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल है।