ईसागढ़: ईसागढ़ में सेन समाज ने संत शिरोमणि सेन महाराज की 726वीं जयंती श्रद्धा से मनाई
ईसागढ़ में मंगलवार को संत शिरोमणि सेन महाराज की 726वीं जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। सेन समाज के लोगों ने मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे सिद्ध बाबा मंदिर में एकत्रित होकर पूजा-अर्चना की, दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष इंद्रभान सेन सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।