नर्मदापुरम: विवेकानंद घाट पर नाले का गंदा पानी नर्मदा नदी में मिलने से जल प्रदूषित, वीडियो वायरल
नर्मदापुरम में रविवार को 1 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वीडियो वायरल हो रहा वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गंदा नाला बिना किसी ट्रीटमेंट के सीधे नदी में गिर रहा है, जिससे पवित्र नर्मदा का जल प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर पालिका नर्मदापुरम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।