उदयपुर: उदयपुर वन परिक्षेत्र के राज माडा जंगल में दतैल हाथी के हमले से बाल-बाल बचा ग्रामीण, दतैल ने बाइक को किया क्षतिग्रस्त
वन परिक्षेत्र उदयपुर हसदेव क्षेत्र अंतर्गत केते एक्सटेंशन में आने वाले घने राज माडा जंगल में एक ग्रामीण की जान उस समय बाल-बाल बच गई, जब एक दंतैल हाथी ने उस पर हमला करने के लिए दौड़ लगा दी। घटना के दौरान हाथी ने ग्रामीण की बाइक को कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीण सुबह मोटरसाइकिल में जंगल लकड़ी लेने गया हुआ था उसी वक्त दतैल ने हमला कर दिया।