शिवसागर: शिवसागर थाना क्षेत्र के तेलीपोखर गाँव में बाजरा खाने से एक गाय सहित चार भैंसों की हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शिवसागर थाना क्षेत्र के तेलीपोखर गाँव में आज शनिवार की सुबह 7 बजे करीब बाज़रा खाने से एक गाय सहित चार भैंस की मौत हो गई।वहीं इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए समाजसेवी बंटी चौबे ने बताया की अचानक गाय और भैंस के मौत होने के कारण इस गरीब पर दुःखो का पहाड़ टूट गया है। जिसमे लाखों के क्षति का अनुमान किया जा रहा है।