बागपत: स्याद्वाद उच्च शिक्षा एवं शोध संस्थान बागपत ने पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
Baghpat, Bagpat | Apr 24, 2025 गुरुवार को करीब साढे 12 बजे स्याद्वाद उच्च शिक्षा एवं शोध संस्थान बागपत के शिक्षकों और छात्रों ने पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला तथा राष्ट्र वदंना चौक बागपत पर पुष्पाजलि अर्पित की। संस्थान के सचिव शिखर चंद जैन, निदेशक प्रवीण कुमार मलिक, प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा और डॉ. दिनेश कुमार ने हमले की कड़ी निंदा की।