बागपत: जवाहरपुर मेवला गांव में मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान, CHC बागपत अधीक्षक से दवा का छिड़काव कराने की मांग
Baghpat, Bagpat | Apr 24, 2025 गुरुवार को करीब दो बजे भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडलाध्यक्ष सुनील मेवला ने कहा कि ग्राम में मच्छरों का प्रकोप प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से फीलर, डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियां बढ़ाने का खतरा मंडरा रहा है। इन बीमारियों से बचाव के लिए मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराने के लिए सीएचसी बागपत अधीक्षक डा. विभाष राजपूत से मांग की गई।