हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सोमवार को लोग उमस से परेशान, 40 डिग्री पहुंचा तापमान, घने बादलों के बावजूद नहीं हुई बरसात
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर सोमवार को घने बादल छाए रहने के बाद भी बरसात नहीं हुई, जिससे शहर वासियों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। हनुमानगढ़ जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर दर्ज किया गया, जबकि उमस के कारण यह और अधिक महसूस हुआ। लोग मानसून की सक्रियता का इंतजार कर रहे हैं।