ऊंचाहार: जगतपुर के नवाबगंज के पास अनियंत्रित कार ने 3 बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के नवाबगंज के पास लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर मंगलवार की सुबह,अनियंत्रित कार ने तीन बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में एक बाइक सवार विचित्र कुमार निवासी रामजी पुरम शहर कोतवाली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाइक सवार घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।