जगदीशपुर: तरडीहा में नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के गोनू धाम स्थित तरडीहा गांव में गुरुवार को करीब 11 बजे नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्री श्री 1008 गोनू बाबा धाम मंदिर परिसर से एक आकर्षक कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।