चितरंगी: सिंगरौली जिले के पुलिस विभाग में हुई बड़ी फेरबदल पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने 8 निरीक्षकों का फेरबदल किया।
सिंगरौली पुलिस विभाग में व्यापक फेर बदल कर दिए गए हैं मिली जानकारी के अनुसार 8 निरीक्षकों का फेर बदल किया गया है जिसमें मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी होंगे,कोतवाली बैढ़न प्रभारी अशोक सिंह परिहार होंगे,बरगवां थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा होंगे,नवानगर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह होंगे,जियावन थाना प्रभारी अनिल पटेल सहित कुल 8 निरीक्षकों का फेर बदल किया गया।