टेंगरैला पईन में रविवार को शाम 4:00 बजे आरसीसी पुलिया का शिलान्यास जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष सह अनुआ पंचायत मुखिया मनोज यादव ने किया ।इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि वर्षों से आरसीसी पुलिया निर्माण की मांग की जा रही थी। लेकिन कई सांसद एवं विधायकों ने आश्वासन देने के बावजूद इसका निर्माण कार्य नहीं करवाया।