उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए एक अनोखा दृश्य सामने आया। शनिवार 2:00 बजे के लगभग उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रैफिक संभालते दिखे। उन्होंने मौके पर लोगों को समझाइश दी और गलत जगह खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।