पडरौना: आरएसएस शताब्दी वर्ष: पडरौना नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन, 'सबको साथ लेकर चलता है संघ'
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पडरौना नगर मे गुरुवार को भव्य हिंदू सम्मेलन व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नगर भ्रमण के दौरान समाज को संगठित और जागरूक करने का संदेश देती नजर आई। उदित नारायण डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता विभाग संपर्क प्रमुख दीपेन्द्र ने संघ की 100 वर्षों पर यात्रा का उद्देश्य बताया