रघुराजनगर नगरी: सतना जिले मे खरीफ सीजन शुरू होने से पहले खाद की कालाबाजारी! 266 रुपये की यूरिया 320 रुपये में बेचने का आरोप।
सतना, मध्य प्रदेश। जिले में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले ही खाद की कालाबाजारी के आरोप सामने आने लगे हैं। मामला बांधी स्थित किसान कृषि सेवा केंद्र का है, जहां किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेकर यूरिया खाद बेचे जाने की शिकायत मिली है। जानकारी के अनुसार, किसानो क स्लाट बुक होने के बाद भी यूरिया खाद महंगे दामों मे बेचने क मामला समाने आया हैं।