हनुमानगढ़: मटोरिया वाली ढाणी में चलती कार के आगे गोवंश आने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के गांव मटोरिया वाली ढाणी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कार सवार युवक झाम्भर गांव से बरमसर अपनी बुआ के घर जा रहा था अचानक से कार के आगे आवारा गोवंश आने से कार नियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।