बगहा: वाल्मीकि नगर में विद्युत कृषि कनेक्शन को लेकर कैंप का किया गया आयोजन
भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकिनगर स्थित नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर विद्युत कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु के नेतृत्व में वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के चंपापुर-गोनौली पंचायत के पंचायत भवन परिसर में सोमवार को कृषि कार्य हेतु विद्युत कनेक्शन के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में आए लोगों से आवेदन लिया गया।