खरगापुर: बार गांव में खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर झुलसी एक महिला, अस्पताल में भर्ती
कुड़ीला थाना क्षेत्र अंतर्गत बार गांव में एक महिला खाना बनाते समय आग से जलकर बुरी तरह झुलस गई है। महिला का नाम भागवती यादव निवासी बार गांव बताया गया है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी इसी दौरान खाना बनाते समय अचानक आग उसके कपड़ों में लग गई और वह बुरी तरह झुलस गई। महिला का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।