सूरजपुर: सरस्वती महिला स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा, आर्थिक सशक्तिकरण का नया मौका
सूरजपुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरस्वती महिला स्व-सहायता समूह को ई-रिक्शा प्रदान किया गया। बैंक लिंकेज से वित्तीय सहायता मिलकर महिलाएं अब स्वरोजगार के नए अवसरों का लाभ उठा रही हैं।