शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा मध्य प्रदेश मे शासकीय अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालय में आयोजित की गई। इस परीक्षा में कक्षा 5 से लेकर महाविद्यालय तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। देवास जिले में भी यह परीक्षा 186 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 9270 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया।