नादौन: पुलिस थाना नादौन के कर्मचारियों ने टैक्सी और निजी वाहन चालकों को नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों की जानकारी दी
पुलिस सप्ताह के तहत लोगों को नशे सहित यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को नादौन पुलिस थाना के कर्मचारियों ने टैक्सी चालकों तथा स्थानीय वाहन चालकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया। चालकों को बताया गया कि नशा कर वाहन चलाने में कितना जोखिम होता है।