पदमपुर: 6 सूत्री मांगों को लेकर गजसिंहपुर तहसील कार्यालय पर किसानों का धरना 11वें दिन जारी
छह सुत्री मांग को लेकर 11 दिन से लगातार किसान गजसिंहपुर तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी।किसानों ने शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे जानकारी देते हुये बताया की पानी चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, किसानों को पूरा सिंचाई पानी देने, किसानों पर हुए झूठे मुकदमे वापस लेने, फिरोजपुर फिडर का निर्माण करने, एमएसपी कानून लागू करने पर, सहित विभिन्न मांगे हैं।