करौली: जिला कलक्टर ने रणगवां ताल की ढही दिवार का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने शुक्रवार को रणगवां ताल का निरीक्षण किया एवं वर्षा के मौसम को देखते हुए अधिकारीयों को इस दौरान ताल के संबंध में सक्रिय एवं सतर्क रहने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान रणगवां ताल से जल निकासी, पानी का अवरोध, ताल के आस-पास सफाई करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।